PM मोदी का बड़ा तोहफा, अब किसी भी राज्य में बनवा सकते हैं अपना ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए कैसे

PM मोदी का बड़ा तोहफा :- नए ट्रैफिक नियमों के जारी होने के बाद अब किसी भी राज्य में अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। हालांकि इन नए नियमों के लागू होने के बाद पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और लाइसेंस बनवाने वालों की बाढ़ आ गई है। ऐसे में लाइसेंस के लिए ऐसे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है, जो किसी दूसरे राज्य से आकर दूसरे राज्य में बसे हैं।
8वीं 10वीं 12वीं पास के लिए इन पदों पर निकली है जबरदस्त भर्ती, प्रति महीना वेतन होगा 30000 से भी ज्यादा

बेरोजगारों के लिए विभिन्न पदों पर निकली है जबरदस्त भारती आज ही करें आवेदन

लोगों को लाइसेंस बनवाने में दिक्कतों का सामना इसलिए करना पड़ रहा है कि उनके जरूरी दस्तावेजों पर उनका मूल पता दर्ज है जो बाहर का है। इस वजह से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पा रहा है। कई लोगों को अपने मूल प्रदेश से ही लाइसेंस बनवाने की सलाह दी जा रही है। लेकिन ऐसा नहीं हैं, क्योंकि आप किसी भी राज्य में अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।

हालांकि इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी कागजात होने जरूरी हैं।
यदि आपके पास अपने राज्य का मूल पहचान पत्र हैं तो अपना लाइसेंस दूसरे राज्य में बनवा सकते हैं। लेकिन आपके पास जहां आप रह रहे हैं वहां की तहसील से बनवाया हुआ रजिस्टर्ड रेंट अग्रीमेंट होना चाहिए। इसके अलावा कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट से जारी लेटर व कंपनी का आई कार्ड हो भी होना चाहिए। यह नियम पूरे देश के सभी हिस्सों में लागू है। लेकिन आम लोगों इसकी जानकारी नहीं होने के कारण वो परेशान होते हैं।